तेज रफ्तार बाइक सवार आपस में भिड़े, पांच लोग घायल

टक्कर इतना तेज था कि दोनों बाइक पर सवार सभी लोग हुए ज़ख्मी, दोनों बाइक हुआ क्षतिग्रस्त

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेईया तिराहे से दो सौ मीटर पूरब नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे दो बाईक की आमने-सामने टक्कर हो जाने से ठूठीबारी थाना क्षेत्र निवासी विद्रावती पत्नी कैलाश उम्र 50 वर्ष, ,कंचन पुत्री योगेन्द्र उम्र 12 वर्ष को टीवीएस बाईक पर बैठाकर कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंतपुर निवासी अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव उम्र 35 वर्ष के साथ बसन्तपुर के लिए जा रहा था। जो परसा मलिक तिराहे से दो सौ मीटर पूरब मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था कि तभी नौतनवां की तरफ से आ रहे। पल्सर बाइक सवार गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान उम्र 22 वर्ष निवासी नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्पतिहा व खोरिया निवासी पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान उम्र 22 वर्ष जो गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही मार्ग दुर्घटना की खबर किसी ने परसा मलिक पुलिस को दे दिया सूचना पाकर मौके पर मयफोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने स्थानीय लोग एवं राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज हेतु अपनी गाड़ी से सीएचसी रतनपुर पहुंचाया‌।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विद्रावती पत्नी कैलाश, अखिलेश यादव पुत्र वृंदावन यादव व गोपाल पासवान पुत्र अर्जुन पासवान की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तथा पिन्टू पासवान पुत्र बिचारी पासवान व कंचन पुत्री योगेन्द्र को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घर भेज दिया। तथा घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइकों को पुलिस कर्मियों ने कब्जे में लेकर पिकअप के माध्यम से थाने भेज दिया। वही घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी ने घटना स्थल के बाद सीएचसी रतनपुर पहुंचकर लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष परसा मलिक उमेश कुमार ने बताया कि दो बाईकों कीआमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाने के बाद दोनों बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

53 minutes ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

59 minutes ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

1 hour ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

2 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

3 hours ago