पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने किया सम्मान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा रविवार को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में पद्मश्री शेखर सेन कृत एकल नाट्य ‘कबीर में भारत’ का मंचन किया गया। इस आयोजन में पद्मश्री शेखर सेन कृत एकल नाट्य कबीर जिसे पद्मश्री शेखर सेन ने जीवंत किया। जिनको दर्शकों से जोरदार तालियां और सराहना मिली। इस अयोजन में कवि-संत कबीर की कल्याणकारी विचार व शिक्षाओं, नैतिक आदर्शो पर प्रकाश डाला गया। साथ ही मिशन की सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक समृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रमुखता से दर्शाया गया।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर व कबीर ग्रंथावली नामक पुस्तक भेंटकर स्वागत व सम्मान किया गया।
अयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कहा कि दिव्य सेवा मिशन द्वारा देशभर में लोगों जागृत करने का काम कर रही है कि लोग देश हित में काम करें जिससे देश आगे बढ़े।
इस मौके पर सभी ने दिव्य सेवा मिशन के प्रयासों की सराहना की और डॉ. आशीष गौतम के नेतृत्व में मानवता के कार्य में जुटी इस संस्था को आगे भी इसी तरह निष्ठा से लगे रहने की कामना की।
इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव, न्यायमूर्ति सीडी सिंह, सांसद निशिकांत दुबे, राज्यमंत्री लोक निर्माण बृजेश सिंह, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक और बीजेपी प्रवक्ता प्रेम शुक्ला समेत देशभर से लोग शामिल हुए।
ज्ञातव्य हो कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन की स्थापना वर्ष 1997 में डॉ. आशीष गौतम ने की थी और यह हरिद्वार (उत्तराखंड) में स्थित है। यह संस्था कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों की देखभाल करती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

3 minutes ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

2 hours ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

2 hours ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

2 hours ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

2 hours ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

2 hours ago