Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर: जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, जल्द बनेगा शहीद स्मारक

कुशीनगर: जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, जल्द बनेगा शहीद स्मारक

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 41 पूर्व सैनिक और विधवाएं शामिल हुईं, जिनसे कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन प्रकरणों में जमीनी विवाद, अवैध कब्जा, गन लाइसेंस, न्यायालय में विचाराधीन मामले और वेलफेयर से जुड़े मुद्दे शामिल रहे।

डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी प्रकरणों का शीघ्र और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक बंधुओं की सुविधा के लिए बैठक का दायरा और बढ़ाया जाएगा।

शहीद स्मारक और कैंटीन सुविधा की घोषणा

बैठक में डीएम ने आश्वस्त किया कि जिले में शहीद स्मारक का निर्माण शीघ्र शुरू होगा, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही, जनपद में पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है।

न्यायालय संबंधी मामलों पर बयान

डीएम ने स्पष्ट किया कि न्यायालय में लंबित या जनपद/प्रदेश से बाहर के मामलों का निस्तारण कठिन है। उन्होंने कहा कि बैठक में विकास विभाग से जुड़े मामलों को भी शामिल किए जाने की आवश्यकता है।

बैठक में मौजूद रहे अधिकारी और पूर्व सैनिक

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मेजर महेश कुमार बर्नवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. धर्मेन्द्र यादव, सूबेदार एस.के. हुड्डा (50 यूपी एनसीसी) सहित कई सम्मानित पूर्व सैनिक जैसे कैप्टन लाल बहादुर, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन दयाशंकर पाण्डेय, नायक अनिल सिंह मौजूद रहे।

बैठक का संचालन प्रभाकर नाथ तिवारी (जिला सैनिक कल्याण कार्यालय) ने राजेश कुमार गुप्त, धर्मशीला देवी, जालंधर प्रसाद एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments