कुशीनगर ने जनवरी 2025 में पीआरवी रिस्पांस टाइम में प्राप्त किया प्रथम स्थान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद कुशीनगर ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश में पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) के रिस्पांस टाइम में माह जनवरी 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर पीआरवी रिस्पांस टाइम की नियमित निगरानी की जाती है। इसके अंतर्गत, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय दर्ज किया जाता है। कुशीनगर पुलिस ने सबसे कम समय में घटनास्थल पर पहुंचकर नागरिकों को सहायता प्रदान करने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने कहा, यह हमारे पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हम नागरिकों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं और भविष्य में भी इस प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि जनपद के सभी पुलिस कर्मियों के लिए गर्व की बात है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया है। यह उपलब्धि जनपद पुलिस की तत्परता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने पीआरवी रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को और अधिक आधुनिक तथा पीआरवी वाहनों में जीपीएस सिस्टम को और अधिक प्रभावी ढंग से इस्तेमाल के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

1 hour ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

2 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

2 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

2 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

2 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

2 hours ago