Categories: Uncategorized

कुर्ला एल विभाग मनपा द्वारा अवैध निर्माण पर निरंतर हो रही हैं कार्यवाही

कार्यकारी अभियंता का फरमान नही बचेगा अवैध निर्माण-नितीन कांबले

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
कुर्ला मे इन दिनों एल विभाग मनपा प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही की जा रही है। कुर्ला के सभी प्रभागो में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। कुर्ला पोलीस प्रशासन की मदद और मनपा की टीम ने 9/12/2023 से लेकर 16-12-2023 तक सभी प्रभागो के अवैध निर्माणो पर कार्यवाही की है। इस दौरान मनपा एल विभाग के अमले ने शासकीय शमशान भूमी मे बने व्यावसायिक औद्योगिक गाले ,व्यावसायिक चाईना मार्केट,ऐसे पांच जगहो पर बने कुर्ला परिसर मे लगभग 20,000 वर्ग फिट जमीन को पुराने अवैध निर्माण से मुक्त कराया है। उक्त सभी जगहो पर कही दो मंजिला व्यावसायिक औद्योगिक गाले तो कही तीन मंजिला ईमारत रुपी निर्माण किया गया था।कुर्ला एल विभाग मनपा द्वारा एलबीएस मार्ग स्थित विकासक मेहबूब सोराठीया द्वारा एमबेसी ग्रॅण्ड हॉटेल के बगल मे बने अवैध निर्माण बैलबाजार स्थित खेतानी इंडस्ट्रीयल इस्टेट मे बने गाले, न्यूमिल रोड स्थित प्रेमीला कुटीर मे बने अवैध 3 मंजिला चाईना शॉपिंग माल, सफेद पूल स्थित मल्लिका बार के बगल विकासक रोहित जैस्वाल द्वारा बनाये गये अवैध नवनिर्माण व भास्कर शेट्टी द्वारा सफेद पूल समीप एच,पी पेट्रोल पंप अंधेरी कुर्ला रोड के सभी अवैध नवनिर्माणो पर कार्यवाही की है।
मनपा एल विभाग के पदनिर्देशित कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले ने बताया कि इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए, अवैध निर्माण व अवैधनिर्माणकर्ताओ को 354 -A स्टॉप वर्क नोटीस व स्पीकिंग आर्डर की नोटिस पहले ही जारी किया गया था। अवैध निर्माणकर्ताओ ने सभी जगहो पर अवैध तरिके से बिना मनपा अनुमती के अवैध निर्माण किया था । मनपा सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर के निर्देश पर कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले व उनके तोडू टीम और कुर्ला पुलिस द्वारा कुर्ला शहर की सभी प्रभागो मे बने अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है।
सहआयुक्त धनाजी हेर्लेकर के मार्गदर्शन में कुर्ला शहर के व्यवस्था को सुधारने मे मनपा प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा और कार्यकारी अभियंता नितीन कांबले का कहना है कि, आगे भी अवैध निर्माण के अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्यवाही किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

7 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

8 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

8 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

8 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

8 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

8 hours ago