Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपोखरे में नहाने गए कोटेदार की डूबने से मौत, परिवार में मचा...

पोखरे में नहाने गए कोटेदार की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ गांव में दोपहर पोखरे में नहाने के दौरान गांव के कोटेदार की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में सनसनी है। वहीं घटना के बाद मृतक कोटेदार के परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार हरपुर महंथ निवासी विनोद यादव 35 वर्ष शनिवार दोपहर 12:30 तीन दोस्तों के साथ शिव मंदिर स्थित पोखरे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान विनोद डूबने लगे। इसी दौरान किसी ने घुघली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची घुघली पुलिस की मदद से कोटेदार को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि हरपुर महंथ गांव के कोटेदार की पोखरे में डूबने की सूचना मिली है। जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments