बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के रेवती कस्बे में गुरुवार के दिन दो बाइक सट जाने से आक्रोशित एक युवक ने रेवती पोस्ट आफिस से कुछ मीटर आगे सड़क पर वार्ड नं. 12 निवासी 21 वर्षीय रोहित सिंह के गर्दन के पास चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया।
रोहित के पिता चन्द्रप्रताप सिंह ने बताया कि मेरा बेटा अपने दो दोस्तो के साथ बाइक से श्रवण के घर जा रहा था,इसी बीच कस्बे के ही मोनल की बाइक रोहित के बाइक से सट गयी।इस घटना के बाद रोहित पर चाकू से दो वार किया गया ,जिसमें गर्दन
के पास चाकू लगने से गंभीर रुप से मेरा बेटा घायल हो गया।घटना के बाद परिजन रोहित को लेकर सीएचसी रेवती पहुंचे।इस घटना से मुहल्ले में दहशत व्याप्त है।थाने के एसआई प्रभाकर शुक्ल ने अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान नोट किया।परिजनो का कहना है कि रोहित दिल्ली रहता हैं,होली के लिए गांव आया था।समझ में नही आ रहा है इतनी छोटी बात के लिए क्यों चाकू मारा गया।एसओ रोहन राकेश सिंह ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।तहरीर मिलने के बाद दोषी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…
झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…
हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…
यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…
लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…