बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भूडाडीह निवासी सीआरपीएफ जवान का रांची में तैनाती के दौरान बीमार होने पर मुंबई के टाटा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। जवान के निधन की खबर सुन पूरे परिवार में मातम छा गया। गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ की 95 बटालियन बनारसी की कंपनी सहायक कमांडेंट हनुमान सिंह व इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में जवान का शव लेकर उनके गांव पहुंची तो घर में चीख-पुकार मच गई। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह माहौल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई, जवान की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा। जानकारी के मुताबिक, खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ के जवान अख्तर हुसैन खान (58) 1985 में सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात थे (वर्तमान में उनकी तैनाती जी.सी रांची (झारखंड) में थी। साथ मे काम कर रहे जवानों की माने तो ड्यूटी के दौरान बीमार होने के कारण उनको मुंबई के टाटा अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराया जा रहा था। जहा उनका निधन हो गया।गुरुवार को सीआरपीएफ की कंपनी जवान का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंची तो अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीआरपीएफ के जवान का शव देख घर के बुजुर्ग बिलख पड़े। इसके बाद गांव में राजकीय एवं सैनिक सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया गया।
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…