हर्षोउल्लास संपन्न हुआ एनुअल डे

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती अंतर्गत स्थित वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल में वृहस्पतिवार को एनुअल डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संस्था के संथापक ओम प्रकाश वर्मा , विशिष्ट अतिथि जे पी सिंह, चंद्रकेश राय , निर्देशक अमित वर्मा के साथ अन्य अभिभावकगण ने सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए कहा की विगत कई वर्षो से विद्यालय के छात्रों ने बोर्ड की परीक्षाओं में जिले में सर्वोच्च अंक पाकर अपने अभिभावक के साथ विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है, और बताया की कैसे विद्यालय के अध्यापक बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते है और उनका समय समय पर मार्गदर्शन करते है ।
विद्यालय के श्रेष्ठ और रैंक होल्डर छात्रों में प्रथम , द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल, ट्राफी , सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । जिस क्रम में नर्सरी के क्रमशः प्रथम , द्वितीय , तृतीय स्थान वाले छात्र अथर्व सिंह , दीक्षांत भारती , अधिश्री, एंजल गुप्ता, एलकेजी के छात्र अनन्या यादव, अयांश राय, सदा सोहराब, यूकेजी के छात्र हार्दिक पटेल , शिवांश भारती, आयुषी सिंह, सैयद मोविया, कक्षा एक से सोवाइबा फातिमा, बेहजत फातिमा, प्रत्युष कुमार , कक्षा दो से नम्रता यादव, आन्या यादव , मोहमद सारिब कक्षा तीन से दिव्यांश भारती , सौर्य प्रताप सिंह , अब्दुल रहीम, कक्षा चार से अधीश यादव, तरुण यादव , मान्या गुप्ता , नीना पांडेय कक्षा पांच से यश सिंह, रुहानिका यादव , आदर्श पटेल कक्षा छः से साक्षी सिंह, सुमेधा सिंह, परी सिंह प्रथम स्थान आलोक यादव , आरुषि सिंह कक्षा सात से रितेश मौर्य , अमीर रियाज, आदित्य सिंह कक्षा आठ से रुद्र प्रताप राय , अथर्व गुप्ता , सलोनी सिंह कक्षा नौ से सूर्य प्रताप सिंह , अर्पित सिंह और हिमांशु द्वितीय स्थान , सुमित वर्मा और कक्षा 11 से अनुभव यादव, निशांत सिंह और अंजली सिंह, श्वेता सिंह ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के निर्देशक अमित वर्मा ने बच्चो को निरंतर कड़ी मेहनत और लगन के साथ परिश्रम कर जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने की सलाह दी और सभी सम्मानित अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11वी छात्रा आंचल राय और जाह्नवी सिंह ने किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य मनोज शर्मा , एकेडमिक हेड रजनीश गोंड, अशोक जायसवाल , वर्तिका मालवीय, बृजेश यादव आदि ने सराहनीय योगदान दिया ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर को मिलेगा महोत्सव का नया आकर्षण? साइंस पार्क, खगोल विज्ञान दीर्घा और आयोजन स्थल का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण

यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर महोत्सव-2027 को यादगार, भव्य और सुव्यवस्थित…

4 hours ago

6 नवंबर को जन्मे ये सितारे: किसी ने खेल में लहराया परचम, तो किसी ने राजनीति में बनाई पहचान

6 नवंबर जन्मदिन विशेष: भाविना पटेल से यशवंत सिन्हा तक, जानिए उन शख्सियतों की कहानी…

5 hours ago

जब गांधी गिरफ्तार हुए, लिंकन राष्ट्रपति बने और सचिन को मिला भारत रत्न

6 नवंबर का इतिहास: 6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे…

5 hours ago

धनतेरस 2026: सिर्फ सोना-चांदी नहीं, आरोग्य और समृद्धि का भी है महापर्व:जानिए पूजा की पूरी विधि

Ai निर्मित धनतेरस 2026: धन, आरोग्य और दीर्घायु का महापर्व! जानिए भगवान धन्वंतरि की पूजा,…

6 hours ago

वीडियो कॉल और इमोजी के दौर में भाई-बहन के रिश्तों की नई चुनौती

बदलते समय में भाई दूज: प्रेम और अपनापन कैसे बना रहे? डिजिटल दौर में सिमटते…

6 hours ago