
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया के देवरिया लोकसभा के पदाधिकारियों की बैठक औरा-चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरन्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है, भारत कृषि प्रधान देश है, आगामी लोकसभा चुनाव में किसानों की भूमिका अहम होगी, किसान मोर्चा अन्नदाता किसान सम्मेलन के माध्यम से जनपद के प्रत्येक मण्डल में किसानों से सम्पर्क-संवाद स्थापित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना योगदान देगा।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अन्नदाता किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिये किसान मोर्चा पदाधिकारी मंडलो की बैठक तय कर रूपरेखा तैयार कर ले।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाये जा रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान और माइक्रो डोनेशन में भी किसान मोर्चा पदाधिकारी बढ़-चढ़कर भाग ले।
जिला महामंत्री भाजपा प्रमोद शाही ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिये किसान मोर्चा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से सम्पर्क कर मोदी सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे।
बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री काशीपति शुक्ल, आदित्य सिंह, अरुण मिश्र, रामाश्रय यादव, डॉ विनोद पाण्डेय, मिथिला यादव, प्रभुनाथ पाण्डेय, बलवन्त सिंह, सुमन्त चतुर्वेदी, ध्रुव राव, शिवसरदार मिश्र, कमलेश मोर्य, कृष्णमोहन उपाध्याय, देवेंद्र राय, आयुष यादव, मनीष तिवारी उपस्थित रहे।
