
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के रुपईडीहा पुलिस ने एक लड़की को बहला फुलाकर अपहरण करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है, व अपहृता को भी बरामद कर लिया है। रुपईडीहा थाना निरीक्षक अपराध बृजेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे नेतृत में उ0नि0 बिहारी सिंह यादव मय हमराही पुलिस बल के द्वारा अपहरण के मुकदमे में वांछित युवक व अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त टिकू पुत्र प्रदीप सिंह नि0 निबिया दा0 कलवारी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को सुमेरपुर मोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय सदर रवाना किया गया।
More Stories
रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
महन्थ पर जानलेवा हमला, नगरपालिका अध्यक्ष पर आरोप
युवती का संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस