खिरिया बाग में हुई छात्र-युवा किसान-मजदूर पंचायत
आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को खिरिया बाग संघर्ष के दो महीने पूरे होने पर, किसानों-मजदूरों ने पदयात्रा किया और छात्र, नौजवान किसान, मजदूर पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत ने फैसला दिया कि किसान-मजदूर अपनी जमीन नहीं देगा, और सरकार एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मास्टर प्लान रदद् करे। पदयात्रा खिरिया बाग से जिगिना करमनपुर, गदनपुर हिच्छनपट्टी, मंदुरी, जमुआ में निकली. एयरपोर्ट का मास्टर प्लान वापस लो, जमीन नहीं देंगे, एयरपोर्ट बहाना है, जमीन ही निशाना है, खिरिया बाग आंदोलन जिंदाबाद, किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद, जब-जब जुल्मी जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा, इंकलाब के नारों से, अडानी-अम्बानी का यार है देश का गद्दार है, जमीन हमारे आपकी नहीं किसी के बाप की नही, नारे लगाते हुए झंडे लेकर जुलूस निकाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसान-मजदूर की जमीन छीनकर छात्रों-युवाओं के भविष्य पर हमला करने की साजिश रची इस साजिश को हम सफल नहीं होने देंगे। देश के संस्थानों का निजीकरण कर रोजगार छीनने वाली सरकार जमीनों का अपहरण कर रही है।
एयरपोर्ट से अगर विकास होता तो सालों से मंदुरी में बने एयरपोर्ट से विकास हो गया होता, लेकिन न आजतक वहां से कोई विमान उड़ा न ही किसी को रोजगार मिला।
छात्र-युवा किसान-मजदूर पंचायत ने कहा कि, किसानों-मजदूरों की जमीन-मकान छीनने वाली सरकार ही छात्रों-नौजवानों की शिक्षा-रोजगार छीन रही है। हमारा दुश्मन एक ही है इसलिए इस आंदोलन के समर्थन में पूरे पूर्वांचल में छात्र-युवा किसान-मजदूर पंचायत होगी। हम गांव-कस्बे में जाकर खिरिया बाग किसान-मजदूर आंदोलन के लिए समर्थन मागेंगे, पूर्वांचल का यह आंदोलन अब तय करेगा कि, विकास का नाम पर जमीन की लूट नहीं होगी।
छात्र-युवा किसान-मजदूर पंचायत को रामनयन यादव, राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, अंजली, राहुल विद्यार्थी, संदीप, राहुल, अंशदीप, अजीत, विनोद यादव, अवधेश यादव, तेजबहादुर, विमला यादव, हरिकेश यादव, संदीप यादव, राजेन्द्र यादव ने संबोधित किया. अध्यक्षता सुनीता भारती और संचालन अरविंद भारती ने की.
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…