सड़क दुर्घटना मे घायल युवक की उपचार के दौरान मौत घर का बुझ गया चिराग

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार स्थित, पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, हिमांशु सिंह पुत्र ध्रुव सिंह निवासी समता नगर, जीयनपुर शनिवार को आजमगढ़ से मोटरसाइकिल से दिन के लगभग 2:00 बजे के करीब जीयनपुर अपने घर आ रहा था, इसी दौरान जीयनपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर हिमांशु सिंह की मोटरसाइकिल से जा टकराई, इसे हिमांशु सिंह बुरी तरह से घायल हो गए,परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख‌ कर रेफर कर दिया, इसके बाद परिजन शहर के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक हिमांशु की मौत हो गई । हिमांशु सिंह अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था । हिमांशु की दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है । वही रविवार को हिमांशु का पोस्टमार्टम कराने के बाद उनका दाह संस्कार किया गया । बता दें कि हिमांशु सिंह की एक पुत्री है, हिमांशु की पत्नी उस समय अपने मायके में थी, और लगभग 1 माह पहले उनकी पत्नी छत से गिर गई थी, जिसके कारण पैर और हाथ में चोट आई है, लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था । घटना की जानकारी के बाद शुभचिंतकों का मृतक के घर ताता लगा हुआ है ‌।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago