खिचड़ी मेला शुरु, एसडीएम सहित प्रशासनिक तंत्र ने किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के नगर पंचायत मगहर में मकर संक्रांति के अवसर पर आमी नदी के तट पर लगे खिचड़ी मेले का निरीक्षण जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर तथा अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता तथा चौकी इंचार्ज मगहर द्वारा किया गया।
मेले के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे द्वारा समस्त झूला संचालकों से वार्ता कर सभी को सुरक्षित रूप से झूला संचालन के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया। आश्रम के पश्चिम दिशा की ओर दो झूला हाई टेंशन तार के नजदीक पाए जाने पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा तत्काल उपखंड अधिकारी विद्युत मगहर तथा झूला संचालक को तत्काल आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु तथा चौकी इंचार्ज मगहर को उस पर विशेष निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया।
उपजिलाधिकारी द्वारा मेले में रोड की पटरियों पर दुकान लगाने वाले समस्त दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने तथा आवागमन हेतु मार्ग सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे द्वारा बताया गया कि खिचड़ी मेले के उपलक्ष्य में चार-चार लेखपालों की हर छः छः घंटे की अवधि में तैनाती की गई है जिससे मेले में आए किसी भी श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा ना हो।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

6 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

7 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

7 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

7 hours ago