कानपुर (राष्ट्र की परम्परा ) मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के द्वारा कानपुर नगर में स्थित इंदिरा नगर कल्यानपुर चंद्रशेखर आजाद जूनियर हाई स्कूल इंदिरा नगर कल्यानपुर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह उत्तर प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक बेसिक प्रबंधक शिक्षक कल्याण परिषद के पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सिंह ने कहा मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति एवं समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता और समाज सेवा का संदेश देता है।
अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों को एकजुट रहने और समाजसेवा के कार्यों में भागीदारी की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया। समस्त उपस्थित नागरिकों ने हिंदू महासभा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…