Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखिचड़ी सह भोज कार्यक्रम से बढ़ता है भाईचारा - अशोक पांडेय

खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम से बढ़ता है भाईचारा – अशोक पांडेय

सम्पूर्ण क्लासेज परिसर में हुआ खिचड़ी सहभोज का आयोजन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के सहकारी बैंक के सामने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि खिचड़ी सहभोज जैसे आयोजन से आपसी सहयोग व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि सनातन संस्कृति व धर्म का प्रमुख त्योहार खिचड़ी भोज से सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।आज जरूरत है कि इस तरह के आयोजन हर जगह होने चाहिए। सलेमपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि आज जरूरत है समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने की, सहभोज आयोजन से यह और दृढ़ होता है।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, लालसाहब यादव ,मनोज पांडेय, गुड्डू कुशवाहा, रमेश मद्देशिया, अमित कुमार सिंह, प्रिंस पांडेय, शम्भू मद्देशिया, राकेश कुमार, संपूर्णानंद पांडेय ,आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।अंत में आयोजक संपूर्णानंद पांडेय, चंकी ने निराश्रित लोगों को कम्बल वितरण किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments