खटोहि मणिताल का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
आर्द्र भूमि संरक्षण और प्रबंधन योजना अंतर्गत खोटहीं मणिताल (रामकोला) का मंगलवार को, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने झील के आसपास की आबादी की जानकारी, खतौनी, नक्शे का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने भूमि की पैमाइश के बारे में पूछा, झील के पानी का उद्गम व मुहाने के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित करते हुए बताया कि, आस पास ग्राम सभा की जो जमीन बंजर है, खाली है उसकी सूची बनाएं। जिलाधिकारी ने झील पर मत्स्य पट्टे की भी जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान से जाना कि किस प्रकार के प्रवासी पक्षियों का मणिताल में आगमन होता है, झील के आसपास मेला, धार्मिक पूजा आदि की भी जानकारी ली गयी। उन्होनें पानी की गहराई की माप भी करवाई।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने आस पास के स्थलों का भी निरीक्षण किया। झील व आस पास के क्षेत्रों के विकास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अवैध अतिक्रमण की शिकायत, वाले स्थल के संदर्भ में उपजिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव को भूमि पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने को निर्देशित किया।
उक्त क्षेत्र के विकास हेतु जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा को पथ वे, सड़क इत्यादि के निर्माण को निर्देशित किया। उपायुक्त मनरेगा को झील आसपास पार्क, घाट आदि बनाने को निर्देशित किया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रामकोला, वन विभाग के अधिकारी व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी पर कवि सम्मेलन हेतु नौ विद्यार्थी कवि चयनित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘तरंग’ की ओर से…

38 minutes ago

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना! मृतक आश्रितों की नियुक्ति अब तक लंबित, प्रशासनिक लापरवाही उजागर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद महराजगंज में मनरेगा के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक पद पर 12…

41 minutes ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परास्नातक विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, 268 परीक्षार्थी शामिल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में विषम सेमेस्टर…

44 minutes ago

आत्म निरीक्षण और आंतरिक शांति का प्रतीक है ध्यान: विश्व ध्यान दिवस पर विशेष आयोजन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व ध्यान दिवस के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,…

49 minutes ago

पूरे राज्य में बढ़ाई जाएगी मोक्ष वाहनों की संख्या: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड में हाल ही में झोले में शिशु का शव ले…

56 minutes ago

मुआवज़ा राजनीतिक फायदे के आधार पर तय कर रही है सरकार: बाबूलाल मरांडी

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी…

1 hour ago