ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्राइवेट अस्पतालों पर मारा छापा किया सील

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के समस्त अस्पतालों में एक साथ छापा डाला गया, जिन अस्पतालों में कमियां पाई गई उन अस्पतालों पर करवाई किया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट अस्पतालों की जांच करने का निर्देश दिया था, जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने भटहट क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में एक साथ निरीक्षण किया जिन अस्पतालों में कमियां पाई गई उन अस्पतालों को सील किया। गोरखपुर में प्राइवेट अस्पतालों का उद्योग चल पड़ा हैं। यहां मर्ज, मरीज से ज्यादा ठगी का खेल हावी है। जांच,छापे के दौरान अस्पताल में खामियां पाई गई, अस्पताल संचालन के लायक नहीं होता पर चंद रोज बाद वही अस्पताल नए नाम के साथ फिर मरीजाें से खिलवाड़ शुरू कर देता है। निजी अस्पतालों का यह सरकारी सच किसी से छिपा नहीं है। अस्पताल में मनमानी की सैंकड़ों शिकायतें डीएम कार्यालय में पड़ी हुई हैं। लेकिन निजी अस्पतालों का काला सरकारी सच यह है कि कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। अस्पताल में डाक्टर व ट्रेंड स्टाफ की कमी का खामियाजा लोगों को जान गंवा कर, चुकाना पड़ता है जबकि फर्जी बिल बुक से मोटी फीस वसूली जाती है।
अस्पतालों में मनमानी काे लेकर खुद जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने संबंधित को निर्देशित किया था कि अस्पतालों में पहुंचकर निरीक्षण कर कमियां पाए जाने वाले अस्पतालों को सील कर कार्रवाई करें, जिससे अस्पतालों में हो रही शिकायतों का निवारण किया जा सके कुछ अस्पतालों को नोटिस जारी किया। अस्पतालों पर ताला डाला
कुछ अस्पतालों में फर्जी बिलबुक, गंदगी, मेडिकल वेस्ट व पॉल्यूशन बोर्ड से परमिशन नहीं थी कुछ अस्पताल में न डाक्टर था न ट्रेंड स्टाफ, मनमाना बिल बनाकर वसूली किया जा रहा था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु ने संबंधित अस्पताल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि, पुनः किसी अस्पताल में कमियां पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

9 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

10 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

10 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

1 day ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

1 day ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

1 day ago