Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसिंचाई विभाग द्वारा घटिया ईंटों से कराया जा रहा खड़ंजा कार्य

सिंचाई विभाग द्वारा घटिया ईंटों से कराया जा रहा खड़ंजा कार्य

चौक नहर शाखा के ग्राम पंचायत बरगदवां राजा का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगदवां राजा मुख्य मार्ग से दक्षिण तरफ चौक नहर शाखा के अंतर्गत बेलवा काजी को जाने वाली नहर पटरी पर सिंचाई विभाग द्वारा सेम ईंटों से खड़ंजा कार्य तेजी से किया जा रहा है जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत बरगदवां राजा मुख्य मार्ग से बेलवा काजी जाने जाने वाली नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से खड़ंजा कार्य किया जा रहा है जिसमें मानक की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से घटिया ईंटों का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा जिसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से पवन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अगर जांच नही हुआ तो मामला ऊंचे स्तर तक पहुंचा कर मामले की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगा। यादव ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तत्काल जांच करा कर दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।क्षेत्र के मंगरू, सन्तोष, उपेन्द्र,वीरेन्द्र सीता राम, ईश्वर, राम सनेही, आदि लोगो ने इस अहम समस्या की तरफ विभागीय उच्चाधिकारियों सहित जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए शीघ्र जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस सम्बन्ध मे मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा कि शिकायत मिली है जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments