खालसा पंथ स्थापना दिवस व बैसाखी पर्व धूमधाम से मना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, खलीलाबाद में खालसा पंथ स्थापना दिवस व वैशाखी पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शनिवार प्रातः पाठ साहब की समाप्ति तदुपरांत गुरुद्वारा के ग्रंथि द्वारा अपनी वाणी से गुरु के शबद “खालसा मेरो रूप है खास खालसा में हो करो निवास…दिन वैशाखी ते खालसा पंथ सजाया” सुनाकर वातावरण को भक्ति मय कर दिया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर देर शाम तक चलता रहा।
गुरुद्वारा के अध्यक्ष अजीत सिंह ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 1699 ईस्वी में सिक्ख धर्म के दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज ने वैसाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की और पंच प्यारे तैयार किए। जिसमें भाई दयाराम, भाई धर्मदास, भाई मोहकम चंद, भाई साहिब चंद और भाई हिम्मत राय को सिंह सजाया और कहे कि आज से तुम लोग सिंह कहलाओगे। जो अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ोगे और इनको अमृत पान कराकर पांच चीजें केश, कड़ा, कच्छ, कंघा और कृपाण धारण करने का आदेश दिया।
उन्होंने कहा कि बैसाखी का पर्व किसान खेती करके फसल को काटता है और अच्छे अनाज की पैदावार होने से उसके घरों में खुश हाली आती है और वैसाखी खुशियों के त्योहार के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीतपाल सिंह, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, राजेंद्र पाल सिंह, हरीभजन सिंह, परविंदर सिंह, मनजीत सिंह, दलजीत सिंह त्रिलोचन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, धर्म सिंह, देवेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत सिंह, आशु सिंह, बीवी बलवंत कौर, परमजीत कौर, कमलजीत कौर, शरणजीत कौर, मनजीत कौर, राजेंद्र कौर, सतनाम कौर सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाने के लिए कैकेयी ने दिया था ममतत्व का बलिदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…

42 minutes ago

ओलंपियाड में माउंट वैली एकेडमी के बच्चों का दबदबा, टॉपर्स सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक…

52 minutes ago

जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण…

1 hour ago

लोकसंग्रह पर आधारित पुस्तकों का गोरखपुर विश्वविद्यालय में विमोचन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने राजनीति…

1 hour ago

संस्कृत और पालि भाषा भारतीय ज्ञान परंपरा की आधारशिला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा संस्कृत एवं प्राकृत भाषा विभाग, गोरखपुर…

2 hours ago

भागलपुर क्षेत्र की पंचायतों में लापरवाही का आलम

पंचायत भवनों पर लटक रहे ताले भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास खंड क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों…

2 hours ago