संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदुस्तान ओलंपियाड न केवल स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, बल्कि अभिभावकों और विद्यालयों के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक स्थिति का आकलन किया जा सकता है।
मंगलवार को माउंट वैली एकेडमी के प्रबंध निदेशक अत्रेश श्रीवास्तव ने हिंदुस्तान ओलंपियाड के जिला टॉपर सहित टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है, इसलिए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
सम्मानित किए गए छात्रों में कक्षा 3 की अलवीना महताब और कक्षा 4 के मानस पांडेय ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 की अंशा अफाक ने द्वितीय तथा नंदनी चौरसिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 5 के शौर्य श्रीवास्तव और कक्षा 7 की कृतिका श्रीवास्तव ने भी पांचवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य दुर्गेश श्रीवास्तव,निदेशक नितेश श्रीवास्तव, किरन, कंचन, अंजली, स्वेता, श्यामलता, रजनीश, बाबूल्लाह, शिवम सहित एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…