जिलाधिकारी की देख- रेख में क्रॉप कटिंग की कार्यवाही संपन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की निगरानी में तहसील सदर, विकासखंड हनुमानगंज के राजस्व ग्राम धरहरा में किसान विनय कुमार के खेत में रबी फसल गेहूं की क्राप कटिंग की कार्यवाही संपन्न हुई। इस दौरान मौके पर संबंधित कर्मचारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित ग्राम के एक खेत में समबाहु त्रिभुज के प्रति 10 मीटर भुजा वाले क्षेत्र के अंतर्गत रबी फसल गेहूं की कटाई हुई और कटाई छंटाई के बाद गेहूं का वजन 17.640 किलो ग्राम प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने वहां मौजूद किसानों से संवाद किया और अपने नजदीक के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए कहा और बताया कि सरकारी गेहूं की क्रय केंद्र पर प्रति कुंतल 2275 सरकारी मूल्य निर्धारण किया गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सही आंकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए,जिससे वास्तविक आंकड़े ही परिलक्षित हो।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी सोमनाथ ने बताया कि क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है। क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं।क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकाल कर शासन को भेजता है। इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है।इस दौरान नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक तारकेश्वर सिंह, लेखपाल बैजनाथ सिंह सहित अन्य संबधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

4 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

4 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

5 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

5 hours ago