भागलपुर क्षेत्र की पंचायतों में लापरवाही का आलम

पंचायत भवनों पर लटक रहे ताले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि कई पंचायत भवनों पर अक्सर ताले लटके रहते हैं, जिससे लोगों को अपने जरूरी कार्यों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने, परिवार रजिस्टर की नकल निकालने सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सहायकों के समय से कार्यालय न आने के कारण लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
बताया जाता है कि पंचायत भवनों पर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति न होने से सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में लोग प्राइवेट संस्थानों और जन सेवा केंद्रों का सहारा ले रहे हैं, जहां उनसे मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार यदि कभी पंचायत कार्यालय खुला भी मिल जाता है तो नेटवर्क की समस्या बताकर काम टाल दिया जाता है। क्षेत्र की 64 ग्राम पंचायतों में से करीब 10 पंचायत सहायकों के कार्यालयों पर अक्सर ताले लटके रहते हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ महिला पंचायत सहायक अपने ससुराल में रहकर ही वेतन ले रही हैं और पंचायत भवन में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होतीं। भास्कर देवरी, तेलिया शुक्ला और भागलपुर सहित कई गांवों में यह समस्या देखने को मिल रही है।
इस संबंध में सीडीओ देवरिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने इस विषय में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। वहीं डीपीआरओ रतन कुमार से बात की गई तो उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया और फोन काट दिया। हालांकि एडीओ पंचायत अनिल दुबे ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

rkpshomnath

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

17 minutes ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

32 minutes ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

7 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

8 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

8 hours ago