कुशीनगर(राष्ट्र की परम्पमरा )खड्डा थानाक्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव निवासी एक युवक के रविवार की शाम अपहरण की बात सुनकर खलबली मच गई। युवक के भाई ने खड्डा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने तत्काल छानबीन करते हुए घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल युवक का पता नहीं चला है।
परिजनो व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंजारीपट्टी गाँव निवासी रतन शर्मा (उम्र 19 वर्ष) रविवार की सुबह दस बजे घर से पैदल ही खड्डा जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद रतन के मोबाइल नम्बर से दिल्ली में रह रहे उसके भाई के मोबाइल पर फोन आया कि रतन का अपहरण कर लिया गया है। चालिस हजार रुपये उसके बैंक अकाउंट में डालिए। अपहरण करने वाले उसका एटीएम भी अपने कब्जे में ले लिए है।जानकारी होने के बाद परिजनों मे हड़कंप मच गया। रतन के दूसरे भाई ज्ञानेश्वर शर्मा ने खड्डा पुलिस को भाई का अपहरण होने और रकम मांगने की सूचना दिया तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एसआई पीके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। छानबीन में पता चला कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब रतन खड्डा कस्बे में दिखाई दिया था। मोबाइल नम्बर के लोकेशन के आधार पर पुलिस रतन के भाई के साथ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल सहित संभावित स्थानों पर तलाश कर इस घटना के पीछे की हकीकत पता लगाने में जुटी हुई है। बताते चलें कि रतन इन दिनों गाँवों में चलने वाले समूह में पैसे के लेन-देन के कार्य से जुड़ा रहा है। उसी के फोन से उसी के बैंक अकाउंट में चालीस हजार रुपये जमा करने की बात के पीछे की हकीकत क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। इस संबंध में एसआई पीके सिंह ने बताया कि क्षणएक युवक का अपहरण करने और चालीस हजार रुपये की मांग किये जाने की सूचना मिली है। संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! 91 वर्ष की उम्र में मां सावित्री देवी…
टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…
आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…