नेताजी सुभाषचंद्र बोस के मानसपुत्र केशव पंडित बने राष्ट्रीय संरक्षक

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
नेताजी सुभाषचंद्र को अपना मानस पिता मानने बाले नेताजी के मानस पुत्र केशव पंडित को पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर पटवा ने राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है | केशव पंडित बचपन से ही नेताजी के विचारों से प्रभावित होकर उन्हें भगवान मानने लगे और अपने मानस पिता के रूप में आज तक भगवन से पहले उनकी पूजा करते हैं | उनके विचारों को आगे बढाने का फैसला ले लिया जिसे वो आजीवन निभाने के लिए संकल्पित है | केशव पंडित कहना है की आजादी का 75वां स्वर्णिम उत्सव मना रहे हैं परन्तु 78 वर्षों से हमारे मित्र देश जापान में आज तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की अस्थियाँ इन्तजार कर रही हैं | उन्हें भारत सरकार जल्द देश में लाये और उनकी अस्थियों का डीएनए करवाया जाये | माता एमिली शेंकल को और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भारत रत्न दिया जाए | क्योंकि देश की आजादी में सिर्फ नेताजी सुभाषचंद्र का ही योगदान नहीं बल्कि उनके परिवार का भी बहुत बड़ा त्याग शामिल है | देश की आजादी में महान माता नेताजी सुभाषचंद्र बोस की धर्म पत्नी एमिली शेंकल की पूरी जवानी शामिल है | बेटी अनीता बोस जो पैदा होने से अब तक पिता के लिए तरसी है उसका पूरा बचपना देश की इस आजादी में शामिल है | इसलिए देश को फिर से नेताजी को पढना होगा लिखना होगा सीखना होगा | केशव पंडित ने कहा भारत सरकार हमारी पुलिस विभाग की मांगो को माने अन्यथा जल्द ही बड़े आन्दोलन की तैयारी होगी |
पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ की 8 प्रमुख राष्ट्रीय मांगे, जो इस प्रकार है।
हुकूमत का काला कानून यानी इंडियन पैनल एक्ट 1807 पुलिस एक्ट खत्म करो।
पुलिस विभाग की ड्यूटी 8 घंटे की करो एवं ₹50000 से तनख्वाह के साथ साप्ताहिक छुट्टी दो
देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने ₹18 साइकिल भत्ता की जगह ₹6000 मासिक पेट्रोल भत्ता दो
पुलिस विभाग को अच्छे आवास सुविधा दो या ₹5000 मासिक आवासीय भत्ता दिया जाए।
भारत में राष्ट्रीय न्यायिक आयोग एवं राष्ट्रीय पुलिस आयोग दोनों का तुरंत गठन करो।
न्यायालय शासन प्रशासन में जवाबदेही के साथ समस्त कार्य में समय सीमा लागू की जाये।
लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए अपराधी का 90 दिनों में चालान पेश हो एवं 10 साल की सजा का नियम बनाएं (लोकायुक्त और डब्लू के केसों में सरकार की अनुमति खत्म की जाए स्वतंत्र अधिकार दो)।
पूरे भारत में शिक्षित युवक युवतियों को पुलिस विभाग करेलीबाग विभाग वन विभाग में दो करोड़ भर्ती करो।
50% युवक 50% युवतियों को सरकार हर विभागों में भर्ती करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

10 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

19 minutes ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 hours ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

3 hours ago