केजरीवाल बोले- एक दिन के लिए CBI दे दो 7 दिसंबर को दिल्ली जीतेंगे और 8 को गुजरात

नयी दिल्ली एजेंसी।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी का चुनाव बड़ा साफ होता जा रहा है। भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। जनता को तय करना है कि उनको भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए। 4 तारीख को चुनाव हैं। दिल्ली की जनता इन सब वीडियो के जवाब दे देगी। इस देश में किस तरह की नौटंकी चल रही है पता नहीं। रोज सुबह एक नया वीडियो सामने आ जाता है। दिल्ली में आप को 230 से ज्यादा सीटें आएंगी और बीजेपी की 20 से कम आएंगी। इनको अपने बड़े बड़े मंत्रियों को बुलाना पड़ रहा है। 

केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई द्वारा शराब नीति पर दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है। कल की चार्जशीट से यह साबित हो गया है कि इनको मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ रत्ती भर भी सबूत नहीं मिला है। केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई-ईडी के करीब 800 अधिकारी पिछले 4 महीने से इस पर काम कर रहे थे। उन्हें सिर्फ एक काम दिया गया था- कुछ भी करो, मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे डाल दो। आज की चार्जशीट से पता चलता है कि उन्हें उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।  उन्होंने कहा है कि अगर एक दिन के लिए सीबीआई और ईडी को उन्हें सौंप दिया जाए तो बीजेपी के आधे से ज्यादा नेता जेल में होंगे।

गुजरात चुनाव पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वहां के लोगों को अचंभा हो रहा है कि एक ऐसा शख्स आया है जो उनके हक की बात कर रहा है। बिजली कम करने से लोगों को 3-4 हजार रुपये महीना बचने लगेगा। किसानों के एमएसपी के ऊपर फसल खरीदेंगे। हमारा एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है। एक तरफ आशा है और एक निराशा है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। 

Editor CP pandey

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

8 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

9 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

9 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

9 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

10 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

10 hours ago