क़र्म वश में रखें, आदित्य सुभाव बनेंगे

सागर के पानी में गहराई होती है,
यादें तो अक्सर तन्हाई में आती हैं,
दुनिया में कौन किसको याद करता है,
याद करे तो यादों में सच्चाई होती है।

रिश्ते भले ही आसपास हों या दूर हों,
अनमोल होते हैं, और आनंद देते हैं,
जीवन में आनंद अपनी शर्तों पर और
अपने तरीक़े से लें तो बेहतर होते हैं।

जो सत्य की एक किरण खोज लेते हैं,
वह किरण जीवन प्रकाशित करती है,
रोशनी की ये झलक जिसे मिलती है,
औरों को भी सुख झलक दिखाती है।

यह सुखानुभूति दिल को ख़ुशी देती है,
इसे छू कर नही दिल से जाना जाता है,
वर्ना तो औरों की ख़ुशी देने के लिये
शेरों को सरकश में नचाया जाता है।

सुमधुर बोलना एक महत्वपूर्ण गुण है,
जिसके लिए प्रयास रत रहना होता है,
अच्छा बनना जीवन में ज़रूरी होता है,
पर अच्छा बन साबित करना व्यर्थ है।

सर्वश्रेष्ठ बनने के लिये सबसे खराब
स्थिति को नियंत्रित करना पड़ता है,
जीवन में सर्वश्रेष्ठ पाने के लिए हमें
निरंतर संघर्ष, प्रयास करता पड़ता है।

विचारों को वश में रखें तो शब्द बनेंगें
शब्दों को वश में रखें तो वो कर्म बनेंगे,
कर्म वश में रखें, आदित्य सुभाव बनेंगे,
स्वभाव वश में रखेंगे, वो चरित्र बनेंगे।

डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

12 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago