डीएम व एसपी ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का कराया एहसास

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, किसी भी तरह के अफवाह अथवा भ्रामक खबरों पर होगी सख्त कार्यवाही—- डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा ईद उल अजहा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुबह ही निरीक्षण पर निकल गए। दोनों अधिकारियों ने भिटौली, परतावल, श्यामदेउरवा, पनियरा मार्ग पर विभिन्न मस्जिदों का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सतर्क और भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्ष ने परतावल बाजार में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। दोनों अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगाह रखते हुए किसी भी तरह के अफवाह अथवा भ्रामक खबरों को फैलने से रोकें। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह यदि कोई शरारत करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया
इस दौरान संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

13 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago