महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। त्योहार की आड़ में घुसपैठ, तस्करी और अन्य अवांछित गतिविधियों की आशंका को देखते हुए शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोनौली सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाके में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी परखी।निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने सीमा पर तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों को संदिग्ध व्यक्तियों और उनकी गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम करें।अधिकारियों ने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम और एसपी की इस सक्रियता से साफ है कि दीपावली के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। सीमा पर निगरानी और गश्त को लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…
महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…
82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…