परिस्थिति से अनुकूलन के लिए स्वयं को अद्यतन करते रहें शिक्षक -डायट प्राचार्य

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
डायट प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर आयोजित गणित एवं हिन्दी भाषा के उपचारात्मक प्रशिक्षण में, तीन-तीन दिन के कुल छह बैच में 1387 शिक्षक प्रशिक्षित हुए।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह ने कहा कि समय के साथ स्वयं को अद्यतन रखने हेतु प्रशिक्षण आवश्यक है,प्रशिक्षण से शिक्षको के भीतर नवीन कौशलों का विकास होता है साथ ही नवीन तकनीकी जानकारियों पर भी समझ विकसित करते है। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से बेसिक शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है, उसे सफल बनाना ही लक्ष्य है। वर्तमान परिणाम की दृष्टि से अभी और बेहतर करने की आवश्यकता है। सभी शिक्षक हर परिस्थिति को अनुकूल बनाए रखने के लिए स्वयं को अद्यतन करते रहें। हिन्दी भाषा के नोडल प्रवक्ता डा. अजित कुमार धुसिया व गणित के नोडल शिवनाथ चक्रवर्ती के निर्देशन में प्रशिक्षकगण राजेश कुमार सिंह, उमेश कुमार यादव, मिथिलेश कुमार, रेखा, सत्यप्रकाश सिंह, सुनील कुमार यादव, नागेंद्र तिवारी ने 50-50 शिक्षकों के अलग अलग बैच में, प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय से एक गणित व एक हिन्दी विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। इस दौरान विमलेश प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप मिश्र, बालकृष्ण, मुन्नवर अली आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 minutes ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

15 minutes ago

अमेरिका के नए प्रतिबंध से भारत की ऊर्जा चिंता बढ़ी, रूस ने दी कड़े जवाब की चेतावनी

रूस-अमेरिका तनाव बढ़ा, मेदवेदेव की सैन्य प्रतिरोध की चेतावनी; रूसी तेल पर अमेरिकी दबाव से…

28 minutes ago

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

9 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

9 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

9 hours ago