साधन सहकारी समितियों का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के तीन साधन सहकारी समितियों का चुनाव रविवार को शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। दिन भर गहमा गहमी बनी रही तथा पुलिस बल मुस्तैद रहा।
साधन सहकारी समिति महुअवां बुजर्ग नम्बर एक महासोंन में, अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें डॉ रमेश त्रिपाठी को छह वोट मिले जबकि दूसरे प्रत्याशी अशोक सिंह को तीन वोट मिले। साधन सहकारी समिति तेनुआ में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में, दुर्गेश राय ने पांच मत हासिल कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी मुनेसरी को एक मत से पराजित किया। साधन सहकारी समिति महुअवां बुजुर्ग कृषक से मनोज राय निर्विरोध चुनाव जीत गए। तीनों विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर, मदन गोपाल गौतम,जनार्दन यादव,पूरन यादव,ओमप्रकाश त्रिपाठी,भाजपा नेता राणा सिंह,राणा मिश्रा,भोला प्रसाद,डॉ अशोक तिवारी, अरविंद यादव, अरविंद टाइगर,निजामुद्दीन अली,राकेश यादव आदि मौजूद रहे। एसओ तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्र में मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया। कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं है।
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…