मोo ताबिश की विस्फोटक बल्लेबाजी से केदवाई पुरवा ने जीता फाइनल मैच

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को फाइनल मैच खेला गया।तुलसीपुर चौराहा स्थित निसार शरीफ अहमद इंटर कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।क्रिकेट मैच 16 ओवर का था। रविवार को केदवाई पुरवा बनाम सूर्यबली पुरवा के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमे सूर्यबली पुरवा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 16 ओवर में 132 रन बनाएं।जिसमे सबसे ज्यादा 33 रन शाहबाज अहमद के बल्ले से निकले। वहीं केदवाई पुरवा की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट आशीष ने लिया।जवाबी पारी में केदवाई पुरवा ने मजबूती से खेलते हुए 134 रन बनाकर 7 विकेट गवां कर जीत हासिल कर ली। जिसमे सबसे ज्यादा 59 रन मोo ताबिश के बल्ले से आये और इसके लिए मोo ताबिश को मैन ऑफ द मैच दिया गया।इस अवसर पर निसार शरीफ अहमद इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधान प्रतिनिधि शरीफ अहमद के द्वारा केदवाई पुरवा के टीम को 11000 नगद व ट्राफी प्रदान की गई और वहीं विपक्षी सूर्यबली पुरवा के टीम को 5000 नगद व ट्राफी दिया गया।इस मौके पर प्रधानाचार्य इक़रार अहमद, सगीर खान,कलामुद्दीन, डॉ शहीम, राकेश कुमार ,डॉ. करीम, इरफान शाह,रंजीत शर्मा ,हफीज अहमद,हनीफ,नूरी,अलीम,सगीर ,नबी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago