शैक्षिक पर्यटन हेतु छात्रों का दल पूर्वोत्तर भारत रवाना

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भूगोल विभाग के एम.ए.अंतिम वर्ष के छात्रों का 30 सदस्यीय एक दल शैक्षिक पर्यटन हेतु गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रविवार को प्रोफेसर जितेंद्र कुमार पाण्डेय व डॉ अनूप राय के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत रवाना हुआ।
एक संक्षिप्त वार्ता में प्रो० पाण्डेय ने बताया कि इस यात्रा में पर्यटन एवं यात्राओं से सम्बन्धित तत्वों का अध्ययन, भौगोलिक पहलुओं को ध्यान में रखकर उस स्थान और उसके निवासियों की संस्कृति, सुरुचि, परंपरा, जलवायु, पर्यावरण और विकास के स्वरूप का विस्तृत ज्ञान प्राप्त करने और उसके विकास में सहयोग करने वाले तत्वों का अधययन हमारे छात्र करेंगे। 
उन्होनें बताया कि भौगोलिक पर्यटन के अनेक लाभ हैं। किसी स्थल का साक्षात्कार होने से तथा उससे संबंधित जानकारी अनुभव द्वारा प्राप्त होने के कारण पर्यटक और स्थानीय निवासी दोनों का अनेक प्रकार से विकास होता हैं।
इस यात्रा के दौरान पूर्वोत्तर भारत के आसाम व मेघालय के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर अधययन किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

17 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

17 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

18 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago