सोनप्रयाग में बैरिकेड तोड़ने की कोशिश नाकाम
रुद्रप्रयाग(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम की यात्रा को तीन दिनों के लिए रोक दिया है। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 12 अगस्त से 15 अगस्त तक यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन और पुलिस की टीमों ने सोनप्रयाग और जवाड़ी पुलिस चौकियों पर बैरिकेड लगाकर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका। बुधवार को करीब 100-150 तीर्थयात्रियों ने सोनप्रयाग में बैरिकेड तोड़कर यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया। इस दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रोककर वापस भेजा गया है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार और प्रशासन की अनुमति के बाद ही यात्रा को पुनः शुरू किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
हिंसक तरीके से सत्ता बदलने वालों की नौकरी पर संकट, 30 दिन में होगा चरित्र…
डीएम ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर वाहन को किया रवाना, बोले- पराली जलाने से…
90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, सीमांचल पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी…
52 परीक्षा केंद्रों पर 23 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…
खेत में फसल देखने गया था आरुष, हादसे के बाद चालक फरार; पुलिस ने मशीन…
अंगवस्त्र, छाता और टॉर्च भेंटकर दी गई विदाई, सेवाकाल के योगदान की हुई सराहना बहराइच…