सरदार पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था कलाम फाउंडेशन ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर एक विशुद्ध कवि सम्मेलन का आयोजन किसान महाविद्यालय के जे बी सिंह सभागार में किया! शान महा विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव तथा कलाम फाउंडेशन के संरक्षक डॉ मेजर एसपी सिंह तथा साहित्यिक प्रकोष्ठ के संरक्षक रमेश चंद्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा तथा विशिष्ट अतिथियों में जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी रहे! कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली से आई हुई कवित्री अंकिता आजाद ने मां वाणी की वंदना से किया! बाराबंकी के प्रसिद्ध वीर रस के कवि डॉक्टर अमरीश अंबर ने पढ़ा कि एकीकरण के झंड़ा वरदार बन गये।भारत की स्वर्ण चिड़िया परदार बन गये ।तुमने दिखाई ऐसी नेतृत्व की कला,हिन्दोस्तान भरके सरदार बन गये।बाराबंकी के ही हास्य और व्यंग के कवि प्रमोद महाजन ने पढ़ा कि,जब हुई थी प्रेमिका कोरोना पॉजिटिव,दो मित्र मेरे घर मे क़ुरएन्टीन हो गए”इनके अतिरिक्त अमेठी से आई हुई कवित्री ममता सिंह ने अपने काव्य पाठ पर खूब तालियां बटोरी!साहित्य भूषण से सम्मानित कवि रामकरण मित्र सैलानी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया!शायर मुरादाबादी ने काव्य प्रेमियों को उच्च स्तर की शायरी से अवगत कराया!देशराज सिंह आजाद एवं सोमेश सावन ने अपने वीर रस की कविता से लोगों के अंदर उत्साह एवं रोमांच का संचार किया!अन्य कवियों में चंद्रराज,नितेश दिव्य अर्पण शुक्ला,का काव्य पाठ सराहनीय रहा कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद के प्रसिद्ध कवि गुलाब चंद्र जायसवाल ने की! कार्यक्रम में गोंडा की प्रसिद्ध समाजसेविका वर्षा सिंह,सामाजिक कार्यों में निरंतर अग्रणी रहने वाली चित्रा त्रिपाठी!प्रधान संघ के अध्यक्ष भगवानदीन मिश्र! बलराम पाठक,सामाजिक कार्यकत्री निशा शर्मा, मंजू निगम,पूजा तिवारी,प्रमोद सिंह जादौन,राजेश जयसवाल,अमरेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू,के साथ सैकड़ों काव्य प्रेमी मौजूद रहे!
अंत में कलाम फाउंडेशन के संस्थापक अमर सिंह बिसेन,प्रदेश अध्यक्ष विकास जायसवाल धोनी,प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग दिव्या पोरवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह,प्रदेश सचिव संजय सिंह,जिला अध्यक्ष राज सिंह रैकवार, जिला उपाध्यक्ष यस सिंह रैकवार,अलक्षेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सभी श्रोताओं एवं आमंत्रित कवियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया

Editor CP pandey

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

4 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

5 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

6 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

6 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

15 hours ago