राष्ट्रीय एकता दौड़ का भव्य आयोजन

कर्नलगंज/गोंड़ा (राष्ट्र की परम्परा) कर्नलगंज में संचालित कन्हैया लाल इंटर कालेज में रविवार को देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। सबसे पहले पटेल जी की प्रतिमा पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित हुई जिसे कालेज के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ का नेतृत्व मेजर राजाराम एवम स्काउट प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। उसके बाद कालेज परिसर में विविध रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुये। जिसमें राष्ट्रीय एकता दौड़, मानव श्रृंखला, मानव पिरामिड, वाद विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता सामिल है। एनसीसी व स्काउट के बच्चे वर्दी में अनुशासन में रहते हुए पूरे जोश के साथ बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें सार्जेंट व नजरीन ने पिरामिड पर चढ़ कर भारतीय ध्वज फहराया। कंपनी के सीनियर दिवाकर गोस्वामी ने सभी कैडेट एवम स्काउट के बच्चों का नेतृत्व किया। डॉ. मनमोहन सिंह, शिव कुमार पाठक, राकेश कुमार वर्मा, शनि कुमार, मनोज कुमार, रिंकू मणि गौतम, अनुपम मिश्र, दिलीप विश्वकर्मा, अशोक शुक्ल, एनबी सिंह, सत्येंद्र मिश्र आदि ने बच्चों के साथ सहयोग किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

6 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

18 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

19 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

19 hours ago

बकरीद परंपरागत तरीके से मनाएं, नई परंपरा की न हो शुरुआत: डीएम

सोशल मीडिया पर भ्रामक फोटो-वीडियो डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी संत कबीर नगर…

19 hours ago

नदी में नहाते समय दो किशोर डूबे मचा कोहराम तलाश जारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को मोहन सेतु के पास सरयू नदी में नहाने गए तीन किशोरों…

21 hours ago