कटरा बाजार पुलिस दुष्कर्म के आरोपियों पर मेहरबान,नहीं कर रही गिरफ्तारी

पुलिस के संरक्षण में चार महीने बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी, पीड़ित महिला ने लगाया आरोप

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी ना होने पर पीड़ित महिला ने आग लगा कर अपनी जान देने की दी चेतावनी,पुलिस प्रशासन ‌की होगी जिम्मेदारी

कटरा बाजार, गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS । उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में पुलिस विभाग के जिम्मेदार आला अधिकारियों एवं थाना,चौकी के प्रभारी की घोर उदासीनता और निरंकुश कार्यप्रणाली के चलते महिलाओं पर अत्याचार बदस्तूर जारी है, जिससे महिला संबंधी अपराध व शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण थाना कटरा बाजार क्षेत्र में सामने आया है,जो थाने के जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर सवालिया निशान तो खड़े ही कर रहा है वहीं मामले में पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का भी आरोप है। जबकि महिला से हुए बलात्कार के गंभीर मामले में चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने में आनाकानी की जा रही है। यही नहीं क्षेत्र में दबंगों का वर्चस्व होने के साथ ही पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

बताते चलें कि मामला थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडाही मिहीलाल पुरवा से जुड़ा है, यहाँ की निवासिनी पीड़ित महिला ने बलात्कार के मामले में थाना कटरा बाजार में बीते अप्रैल माह में प्रार्थना पत्र दिया था,जहाँ सुनवाई ना होने पर न्यायालय की शरण लेने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर थाना कटरा बाजार पुलिस ने विपक्षी शोहरत अली पुत्र छोटे लाल, सिराजुलहक पुत्र वरकत अली, मुकद्दर पुत्र शोहरत अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन दोषियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गयी। पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं। महिला ने बताया कि मेरे पति सोलह साल से लापता हैं और वह अपने तीन नाबालिग छोटे-छोटे बच्चों के साथ मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रही है। बताया कि विपक्षी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं और मुझे गाली गुप्ता देते रहते हैं और दोबारा फिर मारने पीटने व बेइज्जत करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक गोंडा व जिलाधिकारी व अन्य कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कहीं से हमें कोई न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित महिला ने बताया है कि अगर पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आग लगा कर अपनी जान दे देंगी जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन ‌होगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

8 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

8 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago