करवा चौथ: सजना है सजना के लिए

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत करके रात्रि में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में तरक्की के लिए रखती है। करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे बर की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। यह त्योहार पूरे उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। व्रत सूर्योदय से पहले शुरू कर चांद निकलने तक रखा जाता है। और चंद्रमा के दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। व्रती महिलाओं की सास ‘सरगी’ बनाती है, सरगी एक प्रकार की थाली होती है जिसमें खाने की चीजों के अलावा 16 श्रृंगार की सामग्री, ड्राई फ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि होते हैं। सरगी में रखे व्यंजनों को ग्रहण करके ही दिन भर निर्जला उपवास रखा जाता है। सरगी सांस अपनी बहू को देती है। यदि सास जीवित नहीं है तो जेठानी या बहन भी सरगी देती है। करवा चौथ व्रत के दिन चन्द्रोदय यानि चांद निकलने समय 8 बजकर 10 मिनट पर है। महिलाओं को इस समय तक निर्जला व्रत रहना है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर पूजा घर की सफाई कर ले, इसके बाद सास द्वारा दी गई सरगी खाकर निर्जला व्रत का संकल्प ले।शाम के समय एक मिट्टी की बेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें। इसमें 13 करवे (मिट्टी का लोटा या कलश नुमा पात्र) ज़रूर रखें। धूप, दीप, चन्दन, रोली और सेन्दूर से पूजन थाली को सजाकर चंद्रमा निकलने से एक घंटा पहले पूजा शुरू कर दें। पूजा के दौरान महिलाएं करवा चौथ कथा सुनती है और छलनी के द्वारा चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य दिया जाता है, इसके बाद महिलाएं जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलती है। और सास से अंखड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लेती हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

3 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

3 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

4 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

5 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

5 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

6 hours ago