Tuesday, December 23, 2025
Homeउत्तर प्रदेशमहाराणा प्रताप के अपमान पर करणी सेना ने जताया विरोध, अराजक तत्वों...

महाराणा प्रताप के अपमान पर करणी सेना ने जताया विरोध, अराजक तत्वों पर कार्यवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा गाड़ने और मूर्ति तोड़कर उनका अपमान करने पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन गिरफ्तारी की मांग की।
डॉ. सिंह ने कहा कि देश के महापुरुषों का अपमान क्षत्रिय समाज नहीं सहेगा। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सपा का झंडा लगा कर मूर्ति में तोड़-फोड़ किया गया तथा देश के प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए घोर अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया। जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments