क़र्म योग एवं आत्म-दर्शन

छिति, जल, पावक, गगन, समीर,
पाँच तत्व मिल बना अग़म शरीर,
सत, रज, तम गुण मानव तन के,
मन रहता इनसे ही अति अधीर ।

गीता ज्ञान यही देता है, क़र्म योग
कर देता है जीवन का नीर छीर,
भौतिक चका-चौंध का घना
तिमिर उपजाता है सुख-पीर।

राग, द्वेष, इच्छा, घमंड, सुख-
दुःख, धैर्य पनपें मानव मन के,
परमात्मा अंश बसे, आत्मा
बनकर इस नश्वर तन में।

सत्कर्म और दुष्कर्म किये जाते,
तन- मन के अपने ही विवेक से,
जीवन काया इस मानव जन्म की,
उत्तम होती सब जीवों के जीवन से।

क़र्म तो करे मानुष तन मन के,
ईश्वर अंश आत्म- विवेक से,
अपनी अंतर आत्मा के दर्शन
करना पड़ता अपने ही विवेक से।

आत्म परिष्कृत होने का इस
जीवन का सुंदर लक्ष्य बने,
मोक्ष तभी है जन्म से मिलता,
धर्म, अर्थ से जब काम करे।

पर हम पाश्चात्य दिखावे की
बनावटी दुनिया से ठगे गये,
इधर के रहे न उधर के, त्रिशंकु
बन कर, हम मूरख ही बने रहे।

समृद्धि संस्कृति, अपना गौरव,
इतिहास अलौकिक भूल चले,
आधुनिकता की भौतिक़ता में
आदित्य सनातनी छले गये।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

52 minutes ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

1 hour ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

1 hour ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

1 hour ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago