Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगत वर्षों की भांति कपिलवस्तु महोत्सव का होगा आयोजन

गत वर्षों की भांति कपिलवस्तु महोत्सव का होगा आयोजन

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में गत वर्षाे की भाँति कपिलवस्तु महोत्सव का अयोजन 29 दिसम्बर से 02 जनवरी, 2023 तक प्रस्तावित है, जिसमें फूड जोन के अन्तर्गत राजस्थानी, दक्षिण भारतीय, पंजाबी तथा स्थानीय व्यजनों एवं चाय, काफी, चाट, आईसकीम तथा मिठाई आदि व कालानमक चावल से बनने वाले व्यंजनों के स्टॉल लगाया जाना है।
स्टॉल लगाने हेतु इच्छुक व्यक्ति जिला पूर्ति कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में 22 दिसम्बर के शाम 5.00 बजे तक निर्धारित प्रारूप पर ,आवेदन पत्र सहित उपस्थित होकर स्टॉल शुल्क रु० 6000 जमा करके अपना स्टाल आवंटन करा सकतें हैं। स्टाल का आवंटन प्रथम आवत के आधार पर किया जायेगा। प्रत्येक प्रतिष्ठान, दुकान फूडजोन के अन्दर निर्धारित स्थान पर लगाना अनिवार्य होगा। यदि छोटा दुकान (ठेला) लगाने हेतु इच्छुक विक्रेता हेतु शुल्क 3000.00 रखा गया है। विस्तृत जानकारी के लिए दूरभाष 7905581388 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
उक्त आशय की जानकारी बृजेश कुमार मिश्र जिला पूर्ति अधिकारी, सिद्धार्थनगर ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments