Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदबे कुचले गरीबों के मसीहा थे कांशीराम - रामजी गिरि

दबे कुचले गरीबों के मसीहा थे कांशीराम – रामजी गिरि

कांग्रेसियों ने कांशीराम के पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) ।सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण के अवसर पर कांग्रेस जनों ने कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कांशीराम जी दबे कुचले व गरीबों के वास्तव मे मसीहा थे,अपने पूरे जीवन काल मे वह हमेशा इस वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने इस वर्ग को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।आज उनके संघर्ष की बदौलत यह समाज सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दीनानाथ भारती, आनंद देव गिरी,वरुण राय,दीनदयाल यादव,मार्कण्डेय मिश्र, संजय गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, अवधेश यादव, सुहैल अंसारी,प्रेमलाल भारती,मनोज मणि,सुनील द्विवेदी, आनंद शंकर,शहनाज जफर,रामअशीष साहनी,कमलेश मिश्र, डॉ चंद्रिका यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments