मगहरा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के मगहरा के परसिया चन्दौर में रविवार को भगवान श्री कृष्ण का छठिहार धूमधाम से मनाया गया। भोजपुरी कलाकारों के भजनों और भक्ति गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भागवत कथा वाचक शैलेन्द्र पांडेय और जीएम एकेडमी के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। भोजपुरी कलाकार देवानंद देव ने जितना दिया सरकार ने मुझको उतनी मेरी औकात नही सुनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की तो पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उसके बाद मथुरा में जन्मे कन्हैया, खुश देवकी मैया न हो गाया तो श्रद्धालु खड़े होकर नाचने लगे। उधौ जाके श्यामसुंदर से प्रणाम कहिह सुनकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
मृत्युंजय लाल यादव ने दर्द दिल की दवा दीजिए, मेरे भोले मुस्कुरा दीजिये सुनाकर वाहवाही लूटी। उसके बाद राजन चौबे , छोटू आदि ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।
इस दौरान आशुतोष पांडेय, ग्राम प्रधान सुभाष कुशवाहा, भीम सिंह, सुशील कुमार सिंह, आनंद मिश्रा, बृजेश दुबे सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…