Wednesday, October 29, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकन्हैया लाल जायसवाल एवं अशोक तिवारी बने स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

कन्हैया लाल जायसवाल एवं अशोक तिवारी बने स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल की तरफ से सलेमपुर स्टेशन हेतु स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य भाजपा सलेमपुर मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवम महामंत्री अशोक तिवारी को नामित किया गया है।
सलाहकार समिति का सदस्य नामित होने पर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने बताया कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओ का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि अब भाजपा से मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल और अशोक तिवारी स्टेशन पर यात्रियों की सेवाओं, सुविधा को लेकर मंडल की बैठकों में सुझाव रख सकेंगे।
उक्त अवसर पर
बधाई देने वालो में सांसद रविन्दर कुशवाहा,राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम,अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा,दीपक श्रीवास्तव, विकास रौनियार,शेषनाथ भाई,अजय गौतम,विनय पाण्डेय, अनूप मिश्रा,अनूप उपाध्याय आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments