कंगारु किड्स स्कूल का ग्रेजुएशन सेरेमनी हर्षोल्लास संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कंगारु किड्स इंटरनेशनल प्री प्राईमरी स्कूल के प्रांगण में बच्चों के ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन हर्षोल्लास संपन्न हुआ। शुक्रवार को समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुष्पा चतुर्वेदी, प्रबंधक प्रभादेवी शिक्षण संस्थान व युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने मां सरस्वती का पूजा-अर्चन व दीप प्रज्वलित कर किया और नन्हे-मुन्ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
प्रबध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि प्रभा देवी शिक्षण संस्थान बच्चों को बेहतर व संस्कारयुक्त शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन सेरेमनी विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करने और उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास दिलाता हैl
समारोह को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि देश और समाज को स्वच्छ और पारदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता हैl उन्होंने कहा कि इस तरह के समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होता है जो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने तथा सफलता की बुलंदियां छूने में मदद करता है।
इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्कूल कोआर्डिनेटर रिया मेहता व अन्य शिक्षकों के संयोजन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से उपस्थितजन का मन मोह लिया और अभिभावकों ने मुक्तकंठ स्कूल प्रबंधन व अध्यापिकाओं की प्रशंसा कीl समारोह के अंत में बच्चों को कन्वोकेशन ड्रेस में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयाl
इस अवसर पर दिनेश चंद्र पाण्डेय, प्रधानाचार्य, विजय प्रताप राय, रवि प्रताप सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, रीतेश त्रिपाठी, अरुण चतुर्वेदी, ईश्वर शरण चतुर्वेदी, अवधेश यादव, अमित मिश्रा, इंद्रेश यादव, सविता अग्रहरी, विजया त्रिपाठी, मनीषा पाण्डेय, सुजीत कुमार, सौम्या चंद्रा, सपना सिंह, संजय राय, शक्ति विकास उपाध्याय सहित सैकड़ों अभिभावक व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

7 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

7 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

7 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

7 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

8 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

8 hours ago