Tuesday, October 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशअखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने कमलेश शुक्ला

अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने कमलेश शुक्ला

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील बरहज क्षेत्र के समाजसेवी कमलेश शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए। अखिल भारतीय ब्राम्हण युवा मोर्चा के, प्रदेश महामंत्री पंडित राहुल शुक्ल ने निष्ठा की शपथ दिलाते हुए अंगवस्त्र प्रदान किया,और कमलेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। शपथ के समय कमलेश शुक्ला ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि, मैं मानव कल्याण के लिए जनपद में अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद, का निर्वाह निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगा, इसके साथ ही उन्होंने यह बताया कि, आज के समय में ब्राह्मणों से दूरी का प्रमुख कारण है कि, ब्राह्मणों में एकता नहीं है मैं सबसे पहले जनपद के प्रत्येक घर मे जाकर, मानव को सनातन धर्म के साथ-साथ अपने अभिमान की रक्षा के लिए सभी को एक साथ जोड़ने का कार्य करूंगा,वही मीडिया से वार्ता करते हए प्रदेश महामंत्री पंडित राहुल ने कहा कि कमलेश शुक्ला के संगठन में आने से जिले में अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा को एक मजबूत आधार मिला है, और युवा मोर्चा इनसे यह अपेक्षा करता है कि, संगठन के लिए हरसंभव ततपरता से कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, विनय तिवारी, प्रदेश सचिव बिहार- अभिषेक प्रताप शुक्ला, पंकज शुक्ला, गोलू पाण्डेय, पंडित विनय मिश्रा, समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल, महेंद्र यादव, प्रेमचन्द्र, सुरेन्द्र यादव आदि लोगों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments