कामिल व फाजिल वर्ष 2024 की परीक्षा 13 से शुरू

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव ने बताया कि उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित सेकेण्ड्री सीनियर सेकेण्ड्री, कामिल एवं फाजिल वर्ष-2024 की परीक्षा 13.02.2024 से 21.02.2024 के मध्य प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक तथा अपरान्ह 02:00 बजे से 05:00 बजे सायं तक सम्पन्न होगी। जनपद में कुल 5958 छात्र/छात्राओं हेतु 22 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण/सकुशल/ नकलविहीन परीक्षा कराये जाने हेतु अनुदानित मदरसों में कार्यरत प्रधानाचार्य एवम शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को केन्द्र व्यवस्थापक / सहकेन्द्र व्यवस्थापक / कक्ष निरीक्षक एवं मदरसा पोर्टल पर परीक्षार्थियों की आन लाइन उपस्थिति/अनुपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु ड्यूटी लगा दी गयी है। उक्त परीक्षा केन्द्रों पर खण्ड शिक्षा अधिकारी पडरौना, दुदही, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कसया, हाटा, विशुनपुरा एवं कप्तानगंज एवं रामकोला जनपद-कुशीनगर को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुशीनगर को सचल दल नियुक्त किया गया है।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों के संबंध में अवगत कराया है कि मदरसा दारूल उलूम अंजुमन इस्लामिया, मदरसा जामिया उस्मानिया गर्ल्स हाई स्कूल, मदरसा गौसिया इम्दादुल उलूम, मदरसा इस्लामिया मकतब अहलादपुर, मदरसा जामिया रजचिया शम्सुल उलूम, मदरसा मोहम्मदिया फैजे रसूल पिपराकनक, मदरसा जुमन इस्लामिया नुरूल उलूम भानपुर नकटहों मिश्र, कुशीनगर। मदरसा दारूल उलूम अजुमन इस्लामिया , मदरसा मुस्तफा दारूल उलूम, मदरसा जामिया अरबिया फैजुल उलूम परेवाटार, मदरसा हजरत इमाम हुसैन इस्लामिया आलिया मकतब, मदरसा मोहम्मदिया हयातुल उलूम मकतब, मदरसा इस्लामिया फैजे आम पटेरहा बुजुर्ग, मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया, मदरसा मिस्बाहुल उलूम, पिपरा रज्जब, मदरसा कादरिया रजविया मकतब, मदरसा अंजुमन इस्लामिया दारुल उलूम नूरुल इस्लाम, मदरसा जैबुन निशा गर्ल्स हा० सेकेण्ड्री, मदरसा जामिया नूरिया इशातुल इस्लाम, मदरसा अनवारूल उलूग , मदरसा इस्लामिया हेमायतुल बनात, मदरसा कनीज सोगरा गर्ल्स हाई स्कूल है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

2 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

2 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

2 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

2 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

2 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago