जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कार्यकर्ता सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान ने अपने संबोधन में प्रदेश और देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज सत्ता और विपक्ष दोनों ही जनता की समस्याओं से दूर होकर उन्हें गुमराह करने में लगे हैं। जाति और धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति चरम पर है, जबकि आम जनमानस की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व राष्ट्रीय सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज भी देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी विकास की मुख्यधारा से वंचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की सरकारों ने सिर्फ वोट लेने के बाद जनता को भुला दिया। उन्होंने कहा कि जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) गरीब, किसान, मजदूर और वंचित तबके की आवाज बनकर उभरेगी सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से राजबली चौहान, संजीव चौहान, रामशंकर चौहान, नथुनी चौहान, अमिताभ चौहान, संजय गुप्ता, सुखवेन्द्र चौहान, प्रदीप चौहान, दीपक, बालचंद, लल्लन चौहान, सतिराम चौहान, अजय गुप्ता, सुब्बान चौहान, लालबहादुर, जय सिंह, गुलाबचंद चौहान, केदार पहलवान, जगदीश चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण चौहान और संचालन संजीव चौहान ने किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

9 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

11 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

13 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

15 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

19 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

19 hours ago