बिलरियागंज बाजार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई कलश यात्रा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गद्दोपुर जलालपुर बडिहारी बॉर्डर पर स्थित श्री झारखंड महादेव मंदिर के प्रांगण में, श्री रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के उपलक्ष में सोमवार को यज्ञ कर्ताओं द्वारा सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई । यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर बिलरियागंज बाजार में पहुंची जहां नए चौक से पुराना चौक, खास बाजार, कसिमगंज होते हुए शहाबुद्दीनपुर स्थित शिवामंदिर पर पहुंची, जहां पर मंदिर व्यवस्थापकों द्वारा जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी।जलपान ग्रहण करने के बाद वहां से कलश यात्रा वापस हुइ तो कासिमगंज बाजार में जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से काफी की व्यवस्था की गई थी, जहां पर भक्तों ने काफी का आनंद लिया। अशोक जायसवाल और उनका पूरा परिवार भक्तों को काफी पिला रहा था। उधर कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ो बालिकाएंअपने कंधे पर कलश रखकर जय जय कार लगातेे हुए आगे बढ़ रही थी। इस मौक़े पर नगर पालिका बिलरियागंज कस्बा जय श्री राम के गगन भेदी नारेे से गूँज रहा था। सुरक्षा की दृष्टिकोण से इस यात्रा में बिलरियागंज थाना अध्यक्ष बसंत लाल यादवअपने हमराहियों के साथ मौजूद थे। तथा तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे मैं फोर्स के साथ कलश यात्रा पर अपनी नजर बनाए हुए थे । तथा प्रारंभ से लेकर अंत तक कलश यात्रा में डटे रहे ।इस मौके पर यज्ञ कर्ता रामपाल सिंह, संजू सिंह, डाक्टर विजय
सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजू सिंह, प्रभू नाथ सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

7 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

8 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

8 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

8 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago