गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की जयंती जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई। संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी व जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर नेताओं व कार्यकताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि, ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे उन्होंने अपना पुरा जीवन गरीबों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान में लगा दिया।महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए अपनी पत्नी के साथ मिलकर बच्चियों के लिए पहला स्कूल खोला उन्होंने जाति व्यवस्था का विरोध किया और शूद्रों और अछूतों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य, मैना भाई, मिर्जा कदीर बेग, संजय पहलवान, महेंद्र तिवारी, संजय यादव, राघवेंद्र तिवारी, राजू सच्चिदानंद यादव, सुरेंद्र निषाद, विद्या सागर उर्फ छोटू, मनमोहन यादव, राहुल गुप्ता, दुर्गेश मास्टर, रामप्रीत प्रजापति, अशोक कुमार, अनुप यादव, बल्लभ सहाय, रामसरन यादव, विकास यादव, महेंद्र यादव, अविनाश मोहम्मद, सलीम आबिद अली आदि मौजूद रहे।
